ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामबिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

बिहार के 19 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य

बिहार के 19 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण पूर्व के भागों में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई. जाहिर है कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र और नमी बिहार और झारखंड में प्रवेश के बाद उत्तर और दक्षिण दिशा की तरफ से हो रहा है. 


मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 21 जून तक उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों के लिए सामान्य से अधिक बारिश होगी. यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज शामिल हैं. इसके अलावा उत्तर मध्य बिहार के जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 19 जून तक अलर्ट है. इसमें सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर शामिल हैं. 


इसी तरह उत्तर पूर्वी बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार, दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार में भी कहीं-कहीं सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. इन इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जाहिर की गई है. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पटना सहित 12 जिलों में 17 जून तक रेड अलर्ट और 18 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. लेकिन अब मौसमी सिस्टम का क्षेत्र वैशाली, बेगूसराय और बक्सर की तरफ शिफ्ट हो गया है. इससे 17 जून को मौसम सामान्य रहा पटना में बादल छाने के बाद भी तेज धूप हुई.