ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

बिहार के 10 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल

PATNA: बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। किसी-किसी जिले में बारिश थमने के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

बिहार के 10 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA:  बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। किसी-किसी जिले में बारिश थमने के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को भी राज्य के 10 जिलों में बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग ने गोपालगंज, सीवान, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और किशनगंज जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर भी मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।


बारिश के कारण जिलों में कृषि कार्यों में तेजी आई है। किसान धान के बीच खेतों में गिरा रहे हैं। खेतों की जुताई भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि वज्रपात से राज्य में अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सचेत रहने को भी कहा है और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।