ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

बिहार : कांवरियों से भरा वाहन पलटा, एक महिला की मौत, 6 घायल

SHEIKHPURA : शेखपुरा में कांवरियों से भरा वाहन पलटा गया. घटना के एक महिला कांवरिया की मौत हो गई, जबकि 6 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना में घायल लोगों को इलाज के ल

बिहार : कांवरियों से भरा वाहन पलटा, एक महिला की मौत, 6 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHEIKHPURA : शेखपुरा में कांवरियों से भरा वाहन पलटा गया. घटना के एक महिला कांवरिया की मौत हो गई, जबकि 6 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


जानकारी के मुताबिक, घटना शेखपुरा के कुसुंबा ओपी के पास की है. कांवरियों से भरा वहान देवघर से लौट रहा था. इसी दौरान अचानक वाहन का पिछला चक्का ब्लास्ट कर गया. जिसके कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठा और वाहन के पीछे बैठे दो महिला कावरिया सहित तीन कावरिया सड़क पर आ गिरे. घटना में महिला कांवरिया की मौत गई. वहीं, 6 कांवरिया बुरी तरह घायल हो गये. 


घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृत महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायलों की पहचान राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के खोजापकरी गांव निवासी 52 वर्षीय विश्वनाथ राय एवं राजेंद्र राय की पत्नी 50 वर्षीय राजकली देवी के रूप में हुई है. वहीं मृतका भी उसी गांव के भरत राय की पत्नी 38 वर्षीय रीता देवी बताई गई है.

टैग्स