ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में घने कोहरे के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों, प्रिंस कुमार और रोहित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के समीप डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। एकसाथ दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान बरेज गांव निवासी मदन शाह के पुत्रों, 24 वर्षीय प्रिंस कुमार और 22 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार की सुबह दोनों भाई अपने घर से रेलवे ट्रैक पार कर खेतों की ओर जा रहे थे। सुबह कोहरा अत्यधिक होने के कारण उन्हें ट्रैक पर आ रही ट्रेन का अंदाजा नहीं मिल सका और वे उसकी चपेट में आ गए। 


हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ और शोर सुनकर जब वे ट्रैक पर पहुंचे, तब तक सब खत्म हो चुका था। दोनों भाई अपने चार भाइयों में दूसरे और तीसरे स्थान पर थे और गांव में ही ठेला लगाकर अंडा बेचते थे, जिससे उनके परिवार का गुजारा होता था। 


सूचना मिलते ही भभुआ रोड आरपीएफ के एस.के. पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता