ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार : कांवरियों से भरे पिकअप से अचानक निकलने लगा धुआं, लोगों ने कूद कर बचाई जान

KATIHAR : सावन का पवित्र महीना शुरु हो गया है। ऐसे में शिव भक्तों का जत्था बड़ी संख्या में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने को कांवर लेकर निकल गए हैं। इसी दौरान कटिहार में एक बड़

बिहार :  कांवरियों से भरे पिकअप से अचानक निकलने लगा धुआं, लोगों ने कूद कर बचाई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : सावन का पवित्र महीना शुरु हो गया है। ऐसे में शिव भक्तों का जत्था बड़ी संख्या में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने को कांवर लेकर निकल गए हैं। इसी दौरान कटिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां  दर्जन से अधिक कांवरिया बाल-बाल बच गए हैं। हालांकि, लोगों की मदद से पिकअप वाहन में आग के तांडव को फैलने से पहले काबू कर लिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-31 पर बस स्टैंड के पास रफ्तार भरती पिकअप वैन में अचानक आग लग गयी है। जिसके बाद  =सड़क किनारे खड़े लोग इसे देख शोर मचाने लगे। जिसके बाद  कांवरियों की नजर धुंए पर गयी और जैसे-तैसे वो लोग चलती गाड़ी से कूद कर भागने लगे।


इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुर्सेला थाना को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम और अग्निशमन दस्ता की टीम ने  स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। ये सभी  कांवरिया कटिहार से देवघर भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रहे थे। तभी इस तरह की घटना सामने आई है। वहीं, इस पूरे घटना को लेकर कुर्सेला थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। सभी कांवरिया सकुशल हैं।