ब्रेकिंग
DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार है बिहार, मुस्लिम महिलाओं ने रचाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम की मेहंदी

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचने वाले हैं. 29 मई को पटना में कई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 30 मई को पीएम रोहतास के बिक्रमगंज जाएंगे. जहां मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी के स्वागत की खास तैयारी कर रखी है.

PM Modi Bihar Visit
पीएम मोदी का बिहार दौरा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Modi Bihar Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीएम रोहतास जिला के बिक्रमगंज भी जाएंगे। मुस्लिम महिलाएं अपने हाथों में ऑपरेशन सिंदूर लिखकर पीएम मोदी का स्वागत कर रही है। सासाराम के शिवसागर में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं एकत्र हुईं तथा अपने हाथों पर ऑपरेशन सिंदूर तथा नरेंद्र मोदी का नाम लिखकर प्रधानमंत्री के आगमन का इंतजार कर रही है। 


बता दें कि शिव सागर में बहुत से महिलाएं एकत्र हुई तथा हाथों पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल छाप की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री मोदी का नाम मेहंदी से लिखा रही हैं। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर लिखकर पीएम मोदी का स्वागत करने को बेताब है। महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी से मोदी का नाम उकेर रही है। जिसमें हिंदू महिलाओं के अलावा मुस्लिम समुदाय की भी महिलाएं हैं।


महिलाएं "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई देना चाह रही है। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाएं कहती है कि जिस प्रकार पाकिस्तान को भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धूल चटाने का काम किया। जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, उन्हें मिट्टी में मिलाकर वह बिहार आ रहे हैं, तो ऐसे में उनके स्वागत में वे लोग भी अपने हाथों पर मेहंदी रचाकर पीएम का इंतजार कर रही हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता