ब्रेकिंग
JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार

Bihar News: बिहार में HIV पॉजिटिव मरीजों के लिए राहत भरी खबर, जल्द खुलेंगे पांच और नए ART सेंटर

Bihar News: बिहार में HIV मरीजों को राहत की खबर है. पटना समेत कई जिलों में जल्द ही 5 नए ART सेंटर खुलने जा रहे हैं. जहां एड्स मरीजों के लिए इलाज और दवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के HIV पॉजिटिव मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। पटना समेत कई जिलों में जल्द ही नए एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) सेंटर खोले जाएंगे। इससे HIV संक्रमित लोगों को ART दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।


सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। साल के अंत तक बिहार में पांच नए ART सेंटर शुरू किए जाएंगे, जिससे राज्य में ART सेंटरों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी। फिलहाल 26 जिलों में 29 ART सेंटर संचालित हैं। वर्ष 2021 के बाद राज्य में 15 नए ART सेंटर खोले जा चुके हैं।


फिलहाल बिहार के पटना, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मोतिहारी, सीतामढ़ी, आरा, छपरा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका, मुजफ्फरपुर, बेतिया, वैशाली, समस्तीपुर, नालंदा, गया, औरंगाबाद और रोहतास में ART सेंटर मौजूद है। वहीं लिंक ART सेंटर वाले जिलों में अररिया, मधेपुरा, सहरसा, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, शिवहर और जहानाबाद शामिल हैं।


अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना, नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH), पटना, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और हास्पिटल, बिहटा और माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं LSK हास्पिटल, किशनगंज में नए ART सेंटर खोले जाएंगे।



सरकार की मंशा है कि राज्य के सभी जिलों में ART सेंटर उपलब्ध हों। जिन जिलों में अभी लिंक ART सेंटर हैं, वहां भी जल्द पूर्ण ART सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, केयर, सपोर्ट एंड ट्रीटमेंट विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश सिन्हा ने बताया कि सरकार लगातार मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही है।


ART सेंटर पर मिलने वाली सुविधाएं:

खून की जांच और एंटी-रेट्रोवायरल (ART) दवाएं

परामर्श और मानसिक सहयोग

टीबी, फंगल इंफेक्शन सहित अन्य संक्रमणों का इलाज

लिंक ART सेंटर और सामुदायिक देखभाल केंद्रों के माध्यम से दवाओं की उपलब्धता

HIV पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की जांच व इलाज, ताकि मां से बच्चे में संक्रमण न फैले

HIV से बचाव और जागरूकता से जुड़ी जानकारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता