ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 महीने पहले हुई थी शादी

SUPAUL : इस वक्त सुपौल से खबर सामने आ रही है जहां 21 वर्षीय विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस मामले में मृतिका की सास ने बताया कि देर रात करीब एक बजे के आसपास मेरी गोतनी जगी तो दे

बिहार : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 महीने पहले हुई थी शादी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL : इस वक्त सुपौल से खबर सामने आ रही है जहां 21 वर्षीय विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस मामले में मृतिका की सास ने बताया कि देर रात करीब एक बजे के आसपास मेरी गोतनी जगी तो देखी कि मेरी बहू रिंकू देवी के गले फांसी लगा हुआ है. जिसके बाद उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.उमेश कुमार मंडल ने उसे मृत घोषित कर दिया है.


यह मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लालबिहारी खूंट गाँव के वार्ड नम्बर 9 का है. इस घटना मृतका के पति सरोज कुमार ने बताया कि वह कल अपने किसी रिश्तेदार की होनेवाली शादी की कार्ड बांटने अन्य जगहों पर गए हुए थे. रात होने के वजह से किसी रिश्तेदार के यहां रुक गए थे. आज रात करीब एक बजे फोन पर इस घटना की जानकारी मिली जिसके बाद गांव लौटे और पत्नी को लेकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाये.


जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सुपौल भेजने की तैयारी में जुट गए हैं. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतका के मायके वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है. मृतका ने खुद फांसी लगा आत्महत्या की है या फिर इसकी हत्या की गई है यह जांच का विषय है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता