ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी

Bihar Education News: बिहार के सरकारी स्कूलों में नए सत्र 1 अप्रैल 2026 से कक्षा 6 से 8 तक कंप्यूटर पाठ्यक्रम अनिवार्य कर दी गई है. पाठ्यक्रम के मुताबिक, बच्चों को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग सिखाई जाएगी.

Bihar Education News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार सरकार ने घोषणा की है कि नए सत्र 1 अप्रैल 2026 से राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से आठवीं तक कंप्यूटर कोर्स अनिवार्य होगा। वर्ष 2026 तक कक्षा एक से आठवीं तक इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम की अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं भी आयोजित होंगी।


राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कक्षा छह से आठवीं में कंप्यूटर शिक्षा लागू करने का निर्णय लिया है। पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों में कंप्यूटर और अन्य विषयों की किताबें भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्ष 2025 में कक्षा छह से आठवीं में कंप्यूटर पाठ्यक्रम लागू किया जाना था, लेकिन पुस्तक की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाया।


एससीईआरटी के अनुसार, इस पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा में बेसिक जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को यह सिखाया जाएगा कि कंप्यूटर का दैनिक जीवन में उपयोग कैसे होता है, आपरेटिंग सिस्टम का परिचय, फाइल मैनेजमेंट, मल्टीटास्किंग और यूजर इंटरफेस की भूमिका। इसके अलावा साइबर अपराध से बचने की सावधानियां और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों से परिचित कराना भी शामिल होगा।


कक्षा छह से आठवीं के प्रत्येक स्कूल में कंप्यूटर उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों को पढ़ाने के लिए एजेंसी के सहयोग से कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। कंप्यूटर को अन्य विषयों की तरह साप्ताहिक रूटीन में शामिल किया जाएगा और नियमित परीक्षाएं भी आयोजित होंगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता