ब्रेकिंग
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही

दिवाली-छठ पर प्रवासियों को बिहार सरकार की सौगात, चलाई जा रहीं 200 से अधिक स्पेशल बसें; किराये पर मिल रही इतनी छूट

Bihar News: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार लौटने वाले प्रवासियों के लिए राज्य सरकार ने 200 से अधिक विशेष बसें शुरू की हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की इन बसों के किराये पर यात्रियों को 30 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। यह सेवा 20 नवंबर तक जारी रहेगी

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: दीपावली और छठ महापर्व पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के प्रवासियों को घर लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए बिहार सरकार ने विशेष बस सेवा शुरू की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से 200 से अधिक स्पेशल बसों का परिचालन किया जा रहा है। खास बात यह है कि इन बसों के किराये पर यात्रियों को सरकार की ओर से 30 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जा रही है।




त्योहारों पर बिहार लौट रहे प्रवासियों का बसों में खास अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। यात्रियों पर फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया जा रहा है। वहीं, बसों में छठ पूजा के पारंपरिक लोकगीतों की धुन के बीच यात्री छठी मैया के जयकारे लगाते हुए अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं।




बिहार सरकार की यह विशेष बस सेवा 20 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसके तहत हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई राज्यों के प्रमुख शहरों से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए बसें चलाई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार लौटने वाले प्रवासियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।




विशेष बस सेवा के तहत यात्रियों को किराये में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इससे उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें त्योहारों के दौरान महंगे किराये पर यात्रा करनी पड़ती है। खासकर वैसे यात्रियों के लिए यह सेवा फायदेमंद होगी, जिन्हें ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे यात्री बस सेवा का लाभ उठाकर आसानी से अपने घर पहुंच सकते हैं।




बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 1 नवंबर से ही विशेष बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है। यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। रेलवे में कन्फर्म टिकट की परेशानी के बीच बिहार सरकार की यह बस सेवा प्रवासी यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रही है। इससे दीपावली और छठ पर घर लौटने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता