ब्रेकिंग
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦BIHAR NEWS : मनेर एनकाउंटर पर डरते-डरते बोले मंत्री रामकृपाल यादव ! कहा- जांच होनी चाहिए...कह तो रहा हूं जांच होनी चाहिए, मैं सरकार तो हूं नही

दीपावली-छठ से पहले बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, 10,845 करोड़ की अग्रिम राशि जारी

दीपावली और छठ महापर्व से पहले केंद्र सरकार ने बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में ₹10,845 करोड़ जारी किए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

बिहार न्यूज
विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। केंद्र ने कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में राज्य को 10,845 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से राज्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और विकास योजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।


दीपावली और छठ से पूर्व केन्द्र सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात दिया है। बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 10 845 करोड़ की राशि केन्द्र सरकार ने उपलब्ध करायी है। इसके लिए बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण को आभार व्यक्त किया। 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "बिहार को बड़ी सौगात! दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में ₹10,845 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद!


त्योहारों से पहले मिली यह राशि राज्य की आवश्यक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विकास योजनाओं को गति देने में सहायक होगी। इससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन और प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को नई मजबूती मिलेगी।


केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह सहयोग विकसित और समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।