ब्रेकिंग
गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’

होलिका दहन में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर जांच शुरू

भागलपुर में होलिका दहन के दौरान गोपालपुर के पूर्व विधायक गोपाल मंडल का हथियार लहराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में होलिका दहन के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गोपालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोपाल मंडल हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं।


 वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।बताया जा रहा है कि होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान यह वीडियो बनाया गया जिसमें पूर्व विधायक कथित रूप से हथियार लेकर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया।


भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी को सौंपी गई है पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो की सत्यता क्या है और हथियार लाइसेंसी था या नहीं।


गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब गोपाल मंडल का नाम हथियार को लेकर विवाद में आया हो। इससे पहले विधायक रहते हुए वे पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज अस्पताल में भी हथियार के साथ पहुंचे थे जिसे लेकर काफी चर्चा हुई थी। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया की गोपाल मंडल के ऊपर प्राथमिक की दर्ज किया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

टैग्स