ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

बिहार: घूसखोर क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने पकड़ा

BEGUSARAI: बड़ी खबर के बेगूसराय से आ रही है, जहां घूसखोर क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा गया है। निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार क्लर्क एक टीचर से वेतन भुगतान के लिए

बिहार: घूसखोर क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने पकड़ा
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर के बेगूसराय से आ रही है, जहां घूसखोर क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा गया है। निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार क्लर्क एक टीचर से वेतन भुगतान के लिए घुस मांग रहा था, जिसपर निगरानी की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। गिरफ्तारी के बाद डीईओ ऑफिस के लिपिक को पटना लाया गया है। 


मामले से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ क्लर्क वेतन भुगतान के बदले रिश्वत के तौर पर दस हजार रुपये ले रहे थे। सूचना मिलते ही निगरानी की टीम हरकत में आयी और घूसखोर क्लर्क को धर-दबोचा। गिरफ्तार क्लर्क जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत हैं, जिनका नाम किशोर कुमार मिश्रा है। वे बखरी अनुमंडल के मध्य विद्यालय हेमनपुर में पदस्थापित शिक्षक दिनेश कुमार से वेतन भुगतान के बदले दस हजार रूपये मांग रहे थे। दरअसल, लंबे समय से ही शिक्षक की सैलरी अटकी हुई थी।  


बताया जा रहा है कि किरानी किशोर कुमार मिश्रा लंबे समय से ही शिक्षक दिनेश कुमार से पैसे मांग रहे थे। दिनेश कुमार ने निगरानी ब्यूरो से इसकी शिकायत की है। ये सुनते ही निगरानी की टीम एक्शन में आ गई और आज यानी शुक्रवार को किशोर कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। 

टैग्स