ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

बिहार: घर में चल रहा था अवैध शराब का करोबार, पहुंची पुलिस तो बंधक बना किया छेड़छाड़, जानिए पूरा मामला

BAGAHA: बिहार में शराबबंदी के बाद शराब माफिया अब उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग के पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला बगहा जिले अंतर्गत लौकरिया थाना के धिरौली धांगड़

बिहार: घर में चल रहा था अवैध शराब का करोबार, पहुंची पुलिस तो बंधक बना किया छेड़छाड़, जानिए पूरा मामला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में शराबबंदी के बाद शराब माफिया अब उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग के पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला बगहा जिले अंतर्गत लौकरिया थाना के धिरौली धांगड़ टोली का है. बताया जा रहा है धिरौली धांगड़ टोली में छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने तो इस बार हद कर दिया उन्होंने महिला सिपाही सहित पुलिस पदाधिकारी को भी बंधक बना लिया. और तो और महिला सिपाही के साथ छेड़खानी भी की और हिरासत में लिये गये महिला शराब तस्कर को मुक्त करा दिया.


इस घटना के बाद सूचना पर पहुंची पटखौली ओपी, नौरंगिया और लौकरिया थाना की पुलिस ने उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह और महिला सिपाही को मुक्त कराया. इसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है. वही पुलिस की टीम ने जब्त शराब को नष्ट कर दिया. 


इस मामले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी धिरौली धांगड़ टोली में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है. जिसकी सूचना मिलने के बाद देर रात टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची और एक महिला शराब तस्कर गायत्री देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस महिला को लेकर थाना जा रही थी कि ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें और महिला पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया. इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्रामीणों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़खानी भी की है. इसको लेकर लौकरिया थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.


टैग्स