ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

बिहार : गंगा में स्नान करने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां गंगा में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कष्टहरनी घाट का है।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गय

बिहार : गंगा में स्नान करने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां गंगा में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कष्टहरनी घाट का है।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में दोनों बच्चों की तलाश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों बच्चे गंगा में स्नान के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहराई का पता नहीं चलने से दोनों डूब गए। इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।


बच्चों की पहचान लखीसराय जिले के पुरानी बाजार स्थित प्रभात चौक के निवासी अनिल कुमार के 16 वर्षीय बेटे सौरभ कुमार और हीरा कुमार के 10 वर्षीय बेटे अनुज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के लोग स्थानीय जैन धर्मशाला में ठहरे हुए थे। शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चों के साथ गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचे थे। दोनों बच्चे गंगा में स्नान करने के लिए उतरे इसी दौरान पानी के तेज धार में बह गए।

टैग्स