ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : गंगा में स्नान करने गई थीं दो सहेलियां, दोनों की डूबने से हो गई मौत

KHAGARIA : खबर खगड़िया से है, जहां गंगा में डूबकर दो लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव की है। यहां दोनों किशोरी स्नान करने के लिए गंगा नदी मे

बिहार : गंगा में स्नान करने गई थीं दो सहेलियां, दोनों की डूबने से हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : खबर खगड़िया से है, जहां गंगा में डूबकर दो लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव की है। यहां दोनों किशोरी स्नान करने के लिए गंगा नदी में गई थी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने एक किशोरी का शव नदी से बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक लड़कियों की पहचान सलारपुर गांव निवासी मदन मोहन यादव की 13 वर्षीय बेटी सोनम कुमारी और पिन्टू यादव की 15 वर्षीय बेटी ब्यूटी उर्फ स्वीटी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सोनम और ब्यूटी गांव के पास गंगा नदी में नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गोताखोरों की मदद से दूसरे शव की तलाश में जुटी है। उधर, घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी है। वहीं पुलिस के घटनास्थल पर देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें