ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

BIHAR FLOOD NEWS: नाव पलटने से 5 महिलाएं कोसी नदी में डूबीं, तैरकर 4 ने बचाई जान, पानी के तेज बहाव में बह गई एक युवती

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां कोसी नदी में नाव पलट गया है। नाव पर पांच महिला सवार थीं। चार महिलाएं तैरकर बाहर निकल गयी लेकिन एक युवती पानी के तेज ब

BIHAR FLOOD NEWS: नाव पलटने से 5 महिलाएं कोसी नदी में डूबीं, तैरकर 4 ने बचाई जान, पानी के तेज बहाव में बह गई एक युवती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां कोसी नदी में नाव पलट गया है। नाव पर पांच महिला सवार थीं। चार महिलाएं तैरकर बाहर निकल गयी लेकिन एक युवती पानी के तेज बहाव में बह गयी। जिसकी तलाश जारी है। 


बताया जाता है कि सभी महिलाएं मवेशी के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी। नदी में डूबी युवती की पहचान ऊजआ गांव निवासी स्वाति कुमारी के रूप में हुई है। घटना कुशेश्वर स्थान पूर्वी के ऊजआ गांव के पास की है। घटना की पुष्टि कुशेश्वर स्थान सीओ गोपाल पासवान ने की है। 


बता दें कि नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में पानी छोड़ा गया है जिससे कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गंडक, कमला सहित कई नदियां इन दिनों ऊफान पर है। वही गंडक का एक तटबंध भी टूट गया है। चखनी से रतवल जाने वाली सड़क सह बांध खैरटवा के पास तटबंध के टूटने से बड़े इलाके की आबादी को भारी नुकसान पहुंचा है। 


वही मोतिहारी के सुगौली में स्थानीय थाना क्षेत्र के माली पंचायत में पानी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेल टोला निवासी अनुज सहनी(62) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अनुज सहनी गांव से सटे करमवा रघुनाथपुर रोड में पुल किनारे शौच के लिए गया था जहाँ उसका पैर फिसल गया और पानी में चला गया। 


 बुजुर्ग को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोरगुल किया। ग्रामीणों की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डूबे व्यक्ति की खोजबीन करने लगे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने डूबे व्यक्ति को खोज निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और अंचल कार्यालय को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने की है।


टैग्स