ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामानिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामा

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, सीएम नीतीश आज करेंगे एरियल सर्वे; ले सकते हैं बड़ा फैसला

PATNA: बिहार में बाढ़ से हाहाकार की स्थिति बन गई है। बाढ़ के कारण कई जिलों में लाखों की आबादी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं लेकिन वह ना

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, सीएम नीतीश आज करेंगे एरियल सर्वे; ले सकते हैं बड़ा फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बाढ़ से हाहाकार की स्थिति बन गई है। बाढ़ के कारण कई जिलों में लाखों की आबादी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि एरियल सर्वे के बाद सीएम बाढ़ को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।


दरअसल, पड़ोसी देश नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में तटबंधों के टूटने से नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकार द्वारा प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए तमाम तरह की मदद पहुंचाई जा रही है लेकिन बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने की जरुरत है।


हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री खुद आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे करेंगे। उनके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी करेंगे। बीते 20 सितंबर को भी मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था और अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए थे।


मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा था कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। निचले इलाकों में जहां पानी बढ़ रहा है, संभावित परिस्थितियों पर पूरी नजर रखें। जिलाधिकारी लगातार निगरानी करते रहें। अभियंता पूरी तरह अलर्ट रहें और वरीय पदाधिकारी स्थल पर कैंप करते रहें। आपदा प्रबंधन विभाग अनुश्रवण करते रहें कि और क्या-क्या करने की जरूरत है ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो।