ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

BIHAR FLOOD NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा, हेलिकॉप्टर से राहत सामग्रियों की ड्रॉपिंग

PATNA: नेपाल में भारी बारिश के कारण कांठमांडू समेत कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गया है। जिसका खासा असर बिहार में पड़ा है। नेपाल से भारी मात्रा में पानी बिहार की कोसी और गंडक नद

BIHAR FLOOD NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा, हेलिकॉप्टर से राहत सामग्रियों की ड्रॉपिंग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नेपाल में भारी बारिश के कारण कांठमांडू समेत कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गया है। जिसका खासा असर बिहार में पड़ा है। नेपाल से भारी मात्रा में पानी बिहार की कोसी और गंडक नदी में भेजा गया जिसका इसका असर यह हुआ कि  बिहार के 13 जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हो गये है। अब गंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बिहार के कई इलाकों में आई बाढ़ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बैठक की। 


जिसमें नित्यानंद राय ने कहा था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो बिहार में लोगों की एयरलिफ्टिंग भी कराया जाएगा। इतना ही नहीं एयरफोर्स को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फूड पैकेट गिराने में लगाया जाएगा। आज से एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से यह काम किया जा रहा है।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी,गंडक और गंगा नदी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी राहत कार्य पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। वायु सेवा की मदद से बाढ़ पीड़ितों तक एयर ड्रॉप के माध्यम से खाद्य सामग्रियां पहुंचायी जा रही है। वायु सेना के  हेलिकॉप्टर से एयर ड्रॉपिंग का काम शुरू कर दिया गया है।  


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैंप करने को कहा है। यह देखने को कहा है कि लोगों की क्या परेशानी है उसे देखें और उन समस्या को दूर करने का प्रयास करें। सीएम नीतीश का कहना है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्रियां पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। BIHAR FLOOD NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा, हेलिकॉप्टर से राहत सामग्रियों की ड्रॉपिंग

BIHAR FLOOD NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा, हेलिकॉप्टर से राहत सामग्रियों की ड्रॉपिंग

टैग्स