ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

Bihar Flood News: बागमती नदी के तटबंध पर खतरा मंडराया, किसी भी वक्त हो सकता है ध्वस्त; बांध को बचाने में जुटे ग्रामीण

MUZAFFARPUR: बिहार में बाढ़ से त्राहिमाम की स्थिति बनती जा रही है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से तेहवारा पंचायत के बुधकारा सोखा सि

Bihar Flood News: बागमती नदी के तटबंध पर खतरा मंडराया, किसी भी वक्त हो सकता है ध्वस्त; बांध को बचाने में जुटे ग्रामीण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बाढ़ से त्राहिमाम की स्थिति बनती जा रही है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से तेहवारा पंचायत के बुधकारा सोखा सिंह में तटबंध कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। कटाव का यही सिलसिला लगातार जारी रहा, तो कभी भी चोरहर तटबंध ध्वस्त हो सकता है। तटबंध ध्वस्त होने से कोसी तटीय इलाकों में भीषण तबाही मचेगी।


सुबह से ग्रामीण जेसीबी की मदद से तटबंध की मरम्मति में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तटबंध मरम्मत के नाम करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन तटबंध की सूरत नहीं बदली। जियो बैग और एनसी के नाम पर लाखों के न्यारे हुए लेकिन तटबंधों के हालात नहीं बदले। तटबंध ध्वस्त होने से बाढ़ का पानी दर्जनों गांव में फैल जायेगा और भीषण तबाही मचेगी। सैकड़ों एकड़ में फसल बर्बाद हो जायेगी।


अगर तटबंध टूटता है तो तटबंध आसपास गांव बुधकारा, जहांगीर, बठवाड़ा, शिवदाहा, तेहवारा, मोहना, कठलिया सहित पांच गांव बाढ़ के पानी में जलमग्न हो जायेंगे। वहीं जान-माल का काफी नुकसान होगा। भयावह स्थिति को देखते हुए  डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी राकेश कुमार, एसडीओ अमित कुमार ने कमान संभाल रहे हैं। अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।


दर्जनों ग्रामीण ओवरफ्लो स्थल पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से बोरा में मिट्टी डालने में जुटे रहे है। इसको देख कर कई लोगों ने बोरा उठाने में मदद की। जल संसाधन विभाग के अभियंता द्वारा व्यापक तैयारी नहीं की गयी थी, जिसको लेकर डीएम ने विभागीय अभियंता को कड़ी फटकार लगाई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता