ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Flood: खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती नदी, तटबंध पर मंडराया खतरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

SEOHAR: बिहार में सभावित बाढ़ के खतरे ने कई जिलों में जहां लोगों की नींद उड़ा दी है तो वहीं जिला प्रसासन की परेशानी बढ़ गई है। शिवहर में बागमती नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। क

Bihar Flood: खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती नदी, तटबंध पर मंडराया खतरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: बिहार में सभावित बाढ़ के खतरे ने कई जिलों में जहां लोगों की नींद उड़ा दी है तो वहीं जिला प्रसासन की परेशानी बढ़ गई है। शिवहर में बागमती नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कहीं तटबंध में रिसाव शुरू हो गया है तो कहीं घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिला प्रशासन ने बांध को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


दरअसल, इस साल शिवहर में बागमती ने सारी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बागमती नदी खतरे के निशान से 222 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शिवहर के बेलवा में बागमती नदी के सुरक्षात्मक तटबंध में तेजी से रिसाव हो रहा है। तटबंध पर खतरा मंडराने के बाद इलाके के लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।


डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी शैलेश कुमार सिन्हा बेलवा पहुँचकर मौके पर बड़ी तादाद में मजदूरों को रिसाव रोकने के लिए लगाया गया है। बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बागमती नदी पूरे उफान पर है। सभी जगहों पर बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। तरियानी के खुरपट्टी,  पुरनहिया के बराही ओर पिपराही के दोस्तिया के कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है।


हालात से निपटने को लेकर जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घर में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया रहा है। जानकारी के अनुसार शिवहर के पिपराही, परसौनी बैज, धनकौल के तटबंधों में भी रिसाव की सूचना है। स्थानीय लोग और अभियंताओं की टीम रिसाव बंद करने में जुटे हैं।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा