ब्रेकिंग
सड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ित

CM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?

सीएम सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत शिविर, सामुदायिक किचन और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है हालात में सुधार की उम्मीद है।

Bihar Flood
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सबसे फहले मुख्यमंत्री हाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जढूआ में चल रहे राहत शिविर का निरीक्षण किया। राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।



इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान राहत शिविर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात किया साथ ही बाढ़ के दौरान डूबने से मरे आधा दर्जन मृतकों के आश्रितों का चार चार लाख के चेक का वितरण भी किया।



इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आपदा है, तो थोड़ी परेशानी होगी लेकिन लगातार पानी घट रहा है और लगभग 17 से 18 सेंटीमीटर गंगा का पानी नीचे गया है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी घट रहा है और हालात नियंत्रण में है। थोड़ी से परेशानी आपदा में होती है लेकिन लगातार पानी घट रहा है और अधिकारी लगे हुए है। हमे लगता है कि अगले दो तीन दिन में हालात में सुधार होगा और राहत मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता