ब्रेकिंग
शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम

लखीसराय में नाव पलटी, तैरकर लोगों ने बचाई अपनी जान, 14 जिलों में भारी बारिश से मचा हाहाकार

लखीसराय में बाढ़ के दौरान तेज हवा से नाव पलट गई, लोग 400 मीटर तैरकर बच निकले। गंगा-हरिहर नदी उफान पर, 14 जिलों में भारी बारिश से हालात खराब। पटना, भागलपुर समेत कई इलाकों में जलजमाव।

Bihar
बाढ़ का कहर जारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

LAKHISARAI: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। लखीसराय जिले में तेज हवा और बाढ़ के कारण एक नाव पलट गई, जिससे उस पर सवार लोगों की जान खतरे में पड़ गई। यह घटना बड़हिया प्रखंड के महरामचक गांव की है, जहां गंगा और हरिहर नदी का बाढ़ का पानी खेतों में भर चुका है। 


नाव पलटते ही उसमें सवार सभी लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद 500 मीटर तैरकर सभी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे किसी ने अपने मोबाइल से कैद कर अपलोड कर दिया है। वीडियो में एक साथ कई लोग पानी से निकलने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। 


बुधवार को पटना, हाजीपुर, गोपालगंज समेत 14 जिलों में सुबह से ही तेज बारिश हुई। जिसके चलते पटना के कई इलाकों में भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गंगा और पुनपुन नदी का पानी कई घरों में घुस चुका है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। घर में रहना भी मुश्किल हो गया है। लोग ऊंची जगहों पर शरण ले रहे हैं। वही नदवां की सड़कों पर मछलियाँ तैरती नजर आई। वही हाजीपुर के रामजीवन चौक और राजेंद्र चौक के पास भी पानी भरा हुआ है।


भागलपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर आई दरार के कारण बिंदटोली गांव का अधिकांश हिस्सा गंगा में समा गया। इस आपदा में 100 से ज्यादा घर नदी में विलीन हो चुके वही तीन हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। मौसम विभाग ने पटना समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 


अगले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार, मानसून इस समय बिहार के उत्तर-पश्चिमी भागों में अत्यंत सक्रिय है और अगले 5–6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को त्वरित सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।