ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल

Bihar Electricity Rate Hike: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है जोर का झटका, पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने दरों में वृद्धि का भेजा प्रस्ताव

बिहार में बिजली के बिल बढ़ने की संभावना है। राज्य की बिजली कंपनी ने BERC के पास अनुदानरहित दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें आम घरेलू, स्ट्रीट लाइट, उद्योग और किसानों की बिजली दरें बढ़ाई जा सकती हैं।

Bihar Electricity Rate Hike
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Electricity Rate Hike: बिहार में बिजली के बिल बढ़ने की संभावना है। राज्य की बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग के सामने अनुदानरहित बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव पेश किया है। अगर यह प्रस्ताव नियामक आयोग की मंजूरी पा जाता है, तो 1 अप्रैल 2026 से राज्य में उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का सामना करना पड़ सकता है।


कंपनी के प्रस्ताव के अनुसार, आम उपभोक्ताओं को कम से कम 35 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी बिजली मिल सकती है। हालांकि, उपभोक्ताओं को वास्तविक बिल कितना देना होगा, यह राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी पर निर्भर करेगा।


बिजली कंपनी ने कुटीर ज्योति, ग्रामीण घरेलू और शहरी घरेलू तीनों श्रेणियों की अनुदानरहित दर 7.77 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में इन श्रेणियों की दर 7.42 रुपए प्रति यूनिट है। यानी लगभग 35 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की संभावना है।


शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ स्लैब में भी बदलाव प्रस्तावित है। कंपनी ने दो स्लैब को मिलाकर एक करने का सुझाव दिया है, जिसके तहत 100 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 1.18 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलने की संभावना है।


स्ट्रीट लाइट की दर को भी 9.03 रुपए से बढ़ाकर 9.38 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। औद्योगिक और व्यावसायिक श्रेणियों के लिए भी दरों में वृद्धि प्रस्तावित है। छोटे उद्योगों के लिए दर 7.79 रुपए से बढ़कर 8.14 रुपए प्रति यूनिट, बड़े सामान्य उद्योगों (11 केवी पर) के लिए 7.98 रुपए से बढ़ाकर 8.33 रुपए प्रति यूनिट और ऑक्सीजन प्लांट के लिए 5.43 रुपए से बढ़ाकर 5.78 रुपए प्रति यूनिट की दर प्रस्तावित है।


किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की दर भी बढ़ सकती है। वर्तमान में किसानों को 6.74 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 7.09 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता