ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम

Bihar News: बिहार में बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। ऊर्जा विभाग ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की सूची नियमित रूप से अपडेट करने और विशेष अभियान चलाकर बकाया वसूली तेज करने का निर्देश दिया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी सूची को नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। यह निर्देश ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने दिए।


शुक्रवार को विद्युत भवन में दोनों बिजली वितरण कंपनियों की राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजस्व संग्रहण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बकाया राशि की वसूली तेज करने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।


ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों से कहा कि डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की सूची को नियमित रूप से अद्यतन किया जाए और सभी बकायेदारों, विशेषकर बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के लिए बकायेदारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने और डबल कनेक्शन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।


बैठक में यह भी कहा गया कि ऐसे मामलों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि बिजली कंपनियों को होने वाले राजस्व नुकसान को रोका जा सके। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 31 मार्च तक 100-100 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण करने का लक्ष्य दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता