ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

BIHAR ELECTION : बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, प्रभारी और सह प्रभारी का नाम सामने आया; यहां देखें पूरी लिस्ट

BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है,पार्टी के तरफ बिहार चुनाव को लेकर प्रभारी और सह प्रभारी का लिस्ट जारी कर दिया गया है

BIHAR ELECTION : बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, प्रभारी और सह प्रभारी का नाम सामने आया; यहां देखें पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है,पार्टी के तरफ बिहार चुनाव को लेकर प्रभारी और सह प्रभारी का लिस्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, बिहार में अगले महीने तक विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। ऐसे में इस चुनाव से पहले राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी रणनीति तैयार कर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। इसी कड़ी में बिहार की सत्ता में सहयोगी के तौर पर शामिल पार्टी भाजपा ने भी इस चुनाव को लेकर अपने प्रभारी और दो सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही इसको लेकर पार्टी के राष्टीय महामंत्री और कार्यालय प्रभारी के तरफ से आधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया गया है। 


भाजपा के तरफ से बिहार चुनाव को लेकर जो प्रभारी की लिस्ट  जारी की गई है उसके मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही एक अन्य सह प्रभारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है उनका नाम है सी आर पाटिल जो भारत सरकार में मंत्री है। ऐसे में अब इनके ऊपर यह बड़ी जिम्मेदारी की गयी है। 


इसके पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन नियुक्तियों का मकसद संगठन को और मजबूत करना और चुनावी रणनीति को धार देना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। बिहार में एनडीए की सरकार है और बीजेपी ने 2020 के चुनाव में 74 सीटें जीती थीं. संगठन की कोशिश है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में सीटों पर जीत दर्ज की जाए। 


बिहार में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार है। बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम हैं। बंगाल में भी बीजेपी ने 2021 के चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें