ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले शिवहर में भारी मात्रा में कैश बरामद, वाहन जांच के दौरान 62.80 लाख रुपये जब्त

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले शिवहर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उड़न दस्ते ने वाहन चेकिंग के दौरान 62.80 लाख रुपये नकद जब्त किए है। पुलिस और जिला प्रशासन ने ने आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार के शिवहर में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जिले में उड़न दस्ते की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा और डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर गठित उड़न दस्ता टीम ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 62.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।


जानकारी के अनुसार, शिवहर शहर के जीरो माइल चौक से 62 लाख रुपये और धनकोल क्षेत्र से 80 हजार रुपये बरामद किए गए। यह कार्रवाई वाहन जांच अभियान के तहत की गई। कैश मिलने के बाद आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।


एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने पुष्टि की कि इस जब्ती के पीछे क्या उद्देश्य था, इसे लेकर अधिकारी जांच कर रहे हैं। चुनाव के मद्देनजर जिले में निगरानी और वाहन चेकिंग को और तेज किया गया है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता