ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : दो दिनों बाद सरकारी विभागों की वेबसाइट शुरू, अब ऑनलाइन हो सकेगा काम

PATNA : बिहार सरकार के सभी विभागों के वेबसाइट को आज से दोबारा शुरू कर दिया है. उपकरणों के मेंटेनेंस कार्य के कारण वेबसाइट को शनिवार और रविवार को बंद किया गया था. साइंस एंड टेक

बिहार : दो दिनों बाद सरकारी विभागों की वेबसाइट शुरू, अब ऑनलाइन हो सकेगा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के सभी विभागों के वेबसाइट को आज से दोबारा शुरू कर दिया है. उपकरणों के मेंटेनेंस कार्य के कारण वेबसाइट को शनिवार और रविवार को बंद किया गया था. साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से बताया गया कि सोमवार से वेबसाइट पहले की तरह काम करने लगेगी. 


जानकारी के मुताबिक, बिहार के सभी विभागों का अपना-अपना वेबसाइट है, जिसके काफी समय से मेंटेनेंस नहीं हुआ था. शनिवार और रविवार को बिहार के 44 सरकारी विभाग का मेंटेनेंस कार्य किया गया. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सबी को सोमवार से शरू कर दिया गया है. अब लोग विभाग के वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न तरह की जानकारियां और फैसले ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. 


बता दें कि शनिवार और रविवार को डाटा सेंटर के सभी उपकरणों की जांच पड़ताल की गयी और इसी कारण विभागों की किसी तरह की ऑनलाइन जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही थी. लेकिन अब लोगों के लिए दोबारा विभागों की वेबसाइट पर ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध करा दी गई है. अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मेंटेनेंस का कार्य पूरा हो गया है. स्टेट डाटा सेंटर के उपकरणों की जांच कर ली गई है. 

टैग्स