ब्रेकिंग
गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’

बिहार दारोगा बहाली: राज्य के 613 केंद्रों पर आज दो शिफ्ट में होगी PT परीक्षा, सेंटर जाने से पहले ये सभी डॉक्यूमेंट रखें अपने साथ

PATNA : बिहार अवर लोक सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से दारोगा बहाली यानी एसआई भर्ती की पीटी परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 6.60 लाख अ

बिहार दारोगा बहाली: राज्य के 613 केंद्रों पर आज दो शिफ्ट में होगी PT परीक्षा, सेंटर जाने से पहले ये सभी डॉक्यूमेंट रखें अपने साथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार अवर लोक सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से दारोगा बहाली यानी एसआई भर्ती की पीटी परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 6.60 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 1275 पदों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए राज्यभर में 613 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सबसे अलग या ख़ास बात यह है कि पहली बार परीक्षा में नकल को रोकने के लिए बीपीएसएससी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। 


वहीं, बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा 2023 में अभ्यर्थियों को यह सलाह दी गयी है कि वो अपने साथ  एडमिट कार्ड, आधार, वोटर आईडी कार्ड या कोई भी फोटो वाला वैलिड सरकारी आईडी कार्ड लेकर जरूर आए। 613 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा पहले पहुंचना जरूरी है और आधा घंटा पहले इंट्री बंद कर दी जाएगी। मतलब कि,पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 से 12:00 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 4:30 तक होगी। 


मालूम हो कि, बिहार अवर सेवा आयोग ने निकाली गई 1275 सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए परीक्षा करा रही है। इस परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस को भी सुचिता के लिए इस्तेमाल में लिया जा रहा है। अगर कोई गड़बड़ी करते पकड़ा जाता है तो AI उस अभ्यर्थी को पहचान लेगा और तुरंत ही उसे परीक्षा सेंटर से बाहर कर दिया जाएगा। अनुचित सामाग्री का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर तीन साल के लिए आयोग की परीक्षा में 'डिबार' कर दिया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, बुकलेट वायरल करने से रोकने के लिए आयोग ने हर क्वेश्चन पेपर में यूनिक आईडी कोड दिया है। इससे पता चल जाएगा कि वायरल हो रहा फोटो किस अभ्यर्थी के और किस सेंटर से भेजे गए हैं। इसके अलावा 613 परीक्षा केंद्रों पर 16000 सीसीटीवी के जरिए आयोग के कमांड कंट्रोल रूम से नजर भी रखी जाएगी।  जरा भी गड़बड़ी देखे जाने पर तुरंत उस सेंटर को सूचित किया जाएगा।