ब्रेकिंग
CJP के संसद मार्च में 'सादी वर्दी' पर विवाद, बक्सर सांसद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांगधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP के संसद मार्च में 'सादी वर्दी' पर विवाद, बक्सर सांसद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांगधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारी

नालंदा में बुजुर्ग की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा

62 साल के बुजुर्ग को पहले किसी ने फोन करके घर से बुलाया फिर धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पईन को पास फेंक कर अपराधी भाग खड़े हुए।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक बुजुर्ग व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मामला चंडी थाना क्षेत्र के राइस मिल के पीछे पइन के पास का है। जहां गुरुवार की सुबह 10:15 में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव को देखने से पता चला कि हत्या के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट काटा गया है और गले पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया है। 


मृतक की पहचान नरसंडा गांव निवासी रामचंद्र सिंह के 62 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि किसी ने बुधवार की शाम को फोन करके उसे बुलाया था जिसके बाद रात में वो घर नहीं लौटे। जब सुबह में परिजन खोजबीन करने गये तब चंडी राइस मिल के पीछे पइन से शव बरामद किया गया है। शव की हालत देखकर परिजन भी हैरान रह गये। बुजुर्ग का प्राइवेट पार्ट खाटे जान की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। फिर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। 


इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बुजुर्ग की इस तरह किसने और क्यों हत्या की इसका पता अभी नहीं चल रहा है। परिजन पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे है। पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। डॉग स्कॉयर्ड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स