ब्रेकिंग
सदन में उठा बिहार में 35 लाख से अधिक राशन कार्ड को रद्द करने का मामला, विपक्ष ने पूछा- कैंसिल ही करने थे तो क्यों बनाए?सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में पूरे बिहार के सरकारी अस्पतालों में OPD बाधित, गोपालगंज और रोहतास में मरीजों की बढ़ी परेशानीमेरे माथा पर एक करोड़ से अधिक का कर्ज, हम अपनी जमीन कैसे बेचें? रजिस्ट्री पर रोक को लेकर RJD ने सरकार से पूछा सवालविधान परिषद में उठा विभागों के बीच समन्यवय की कमी का मामला, मंत्री ने सदन में दिया यह जवाबबिहार में शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रहा जाम का दौर, होटल में शराब पीते चौकीदार का वीडियो वायरलसदन में उठा बिहार में 35 लाख से अधिक राशन कार्ड को रद्द करने का मामला, विपक्ष ने पूछा- कैंसिल ही करने थे तो क्यों बनाए?सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में पूरे बिहार के सरकारी अस्पतालों में OPD बाधित, गोपालगंज और रोहतास में मरीजों की बढ़ी परेशानीमेरे माथा पर एक करोड़ से अधिक का कर्ज, हम अपनी जमीन कैसे बेचें? रजिस्ट्री पर रोक को लेकर RJD ने सरकार से पूछा सवालविधान परिषद में उठा विभागों के बीच समन्यवय की कमी का मामला, मंत्री ने सदन में दिया यह जवाबबिहार में शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रहा जाम का दौर, होटल में शराब पीते चौकीदार का वीडियो वायरल

5 साल की बच्ची का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, डेढ़ महीने पहले हुई थी हत्या, लापरवाह थानेदार सस्पेंड

मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ महीने पहले 5 साल की बच्ची मेला घूमने के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। मासूम बच्ची की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया गया था। आज बच्ची का कंकाल मिलने के बाद लापरवाह थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया।

BIHAR POLICE
कंकाल बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

bettiah news: बेतिया में मेला देखने गई 5 वर्षीय बच्ची का कंकाल डेढ माह बाद झाड़ी में मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र की है। जहां एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर दी गयी थी। मृत बच्ची की पहचान मनुआपुल के आसिया खातून 5 वर्षीय के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार आशिया 4 दिसंबर के शाम 8 बजे घर के बगल मे रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मेले में गई थी, जहां से वह लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला। परिजन सभी रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन कर लिए लेकिन उसका पता नही चला। मृतका की मां रखेगा खातून ने बताया कि उनकी बेटी आसिया गांव के अन्य बच्चों के साथ मेला देखने गई थी। बच्ची आसमानी रंग का फ्रॉक पहनी हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कोई पता नहीं चला, तब परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।


 पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया है। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हरेक बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। वही बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने इस मामले में मनुआपुल थानाध्यक्ष नरेश कुमार को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि मनुआपुल थानाध्यक्ष द्वारा वरीय पदाधिकारी को उस वक्त घटना की सूचना नहीं दी गई थी। जिसके आलोक में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट