ब्रेकिंग
सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

बिहार में फिर मिले 85 कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 4181

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 85

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 85 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4181 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 25 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.


बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक खगड़िया जिले से 85 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. जिसमें 14 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. खगड़िया सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार को बताया कि जिले में अब तक तक़रीबन 2 हजार लोगों की जाँच हुई है. जिसमें 255 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.


खगड़िया सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने आगे बताया कि 255 पॉजिटिव मरीजों में से 88 लोग ठीक हो गए हैं. जबकि 3 लोगों की मौत भी हो गई है. जिसके कारण फिलहाल जिले में कुल 164 कोरोना केस एक्टिव हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना की रोकथाम को लेकर लगातार जिला प्रशासन की ओर से कदम उठाये जा रहे हैं. सभी पॉजिटिव मरीजों का इलाज जिले के आइसोलेशन वार्ड में कराया जा रहा है.



बिहार में अब तक 25 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 25 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सीतामढ़ी और जमुई के रहने वाले एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, जमुई, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.

टैग्स