ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: कोरोना से 4 साल के बच्चे की मौत, राज्य में बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच पटना एम्स में कोरोना संक्रमण से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई. सोमवार को राज्य में 162 संक्रमित मिले. राजधानी पटना में ही

बिहार: कोरोना से 4 साल के बच्चे की मौत, राज्य में बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच पटना एम्स में कोरोना संक्रमण से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई. सोमवार को राज्य में 162 संक्रमित मिले. राजधानी पटना में ही सिर्फ कोरोना के 59 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1169 हो गई है, जबकि पटना जिले में यह संख्या 649 है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 83 हजार 413 सैंपलों की जांच की गई.


पटना एम्स कोविड के नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने कहा कि जिस बच्चे की मौत हुई है, उसे 12 दिन पहले पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. बच्चों को फेफड़े और दिल की समस्या थी. उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और रविवार की देर शाम उसकी मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बच्चे के निधन की सूचना दी. कोरना संक्रमण से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गई है. 


बता दें सोमवार को सोमवार को राज्य में 162 संक्रमित मिले. राजधानी पटना में ही सिर्फ कोरोना के 59 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. पटना के अलावा भागलपुर में 32, खगड़िया में 8, गया में 7, रोहतास-बांका में 5, मधेपुरा व नालंदा में 4, कटिहार, अरवल, मुंगेर, नवादा, सहरसा, सुपौल व मुजफ्फरपुर में तीनतीन, बेगूसराय में 2 और अररिया, भोजपुर, पूर्णिया, शेखपुरा,सीतामढ़ी, सीवान व पश्चिमी चंपारण में 1 कोरोना संक्रमित मिले. 

टैग्स