ब्रेकिंग
छपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनामरीज की जान से खिलवाड़: बच्चे के सिर में टांका लगाते चपरासी का वीडियो वायरल, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनामरीज की जान से खिलवाड़: बच्चे के सिर में टांका लगाते चपरासी का वीडियो वायरल, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar Co News: बिहार की इस महिला CO का खेल पकड़ा गया, जांच में आरोप साबित..अब विभाग ने दिया यह दंड

Bihar Co News: बिहार में एक महिला अंचल अधिकारी वीणा भारती का खेल उजागर हुआ है। शिकायत के बाद जांच में दोषी पाई गईं और विभाग ने दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया। मामला बेगूसराय के भगवानपुर अंचल से जुड़ा है।

बिहार अंचल अधिकारी घोटाला  वीणा भारती बेगूसराय  जमीन घोटाला बिहार  महिला अंचल अधिकारी भ्रष्टाचार  राजस्व भूमि सुधार विभाग  बेगूसराय अंचल अधिकारी  समस्तीपुर शिवाजी नगर सीओ  बिहार सरकारी भ्रष्टाचार  C.O
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Co News: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी का खेल पकड़ा गया. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दंड दिया है. महिला आवेदक की शिकायत पर जांच की गई, जांच में महिला अंचल अधिकारी की लापरवाही पाई गई, इसके बाद विभाग ने दंड देने का निर्णय लिया. 

बेगूसराय जिले के भगवानपुर अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी वीणा भारती जो वर्तमान में समस्तीपुर के शिवाजी नगर की अंचल अधिकारी हैं, इनका संचई प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड दिया गया है. दरअसल, बेगूसराय की सविता सिंह ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में शिकायत की थी. जिसमें उनके पति के नाम की जमाबंदी से छेड़छाड़ कर जमीन बेचने और उस पर दाखिल खारिज करने के आरोप थे.

इस आरोप में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तत्कालीन अंचल अधिकारी से जवाब मांगा. आरोपी अंचल अधिकारी वीणा भारती ने जो जवाब दिया उससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ. इसके बाद अनुशासनिक प्राधिकार ने भगवानपुर (बेगूसराय) की तत्कालीन अंचल अधिकारी के खिलाफ दंड देने का निर्णय लिया . विभाग ने असंचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता