ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार : सीएम नीतीश कर रहे शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षा मंत्री समेत सभी बड़े अधिकारी मौजूद

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वीड

बिहार : सीएम नीतीश कर रहे शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षा मंत्री समेत सभी बड़े अधिकारी मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद हैं। बैठक में शिक्षा विभाग के सभी बड़े अधिकारी मौजूद हैं।


समीक्षा बैठक में सीएम नीतीश कुमार शिक्षक नियोजन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं। अब तक बिहार में कितना नियोजन हुआ है और कितना बचा हुआ है उसके बारे में भी सीएम जानकारी ले रहे हैं। साथ ही सभी पंचायतों में टेन प्लस टू स्कूल खोले जाने की रिपोर्ट भी सीएम अधिकारियों से लेंगे।


समीक्षा बैठक में सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है, इसके बारे में भीे सीएम नीतीश जानकारी ले रहे हैं। छात्रवृति के साथ साइकिल और पोशाक योजना की स्थिति पर भी सीएम जानकारी ले रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में ओबीसी गर्ल्स के लिए आवासीय टेन प्लस टू स्कूल खोलने की घोषणा की थी। इसको लेकर भी सीएम इस समीक्षा बैठक में जानकारी लेंगे। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजना की भी समीक्षा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं।बताते चलें कि मुख्यमंत्री कोरोना से स्वस्थ होने के बाद लगातार सभी विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता