ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.

बिहार : चूल्हे की चिंगारी बनी काल, कटिहार और दरभंगा में झुलसने से 3 बच्चों की मौत, कई लोग झुलसे

KATIHAR : बिहार में जैसे -जैसे गर्मी के मौसम की शुरुआत हो रही है वैसे-वैसे तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। साथ ही सूबे में अगलगी की घटनाएं भी लगातर सामने आ रही हैं।

बिहार : चूल्हे की चिंगारी बनी काल, कटिहार और दरभंगा में झुलसने से 3 बच्चों की मौत, कई लोग झुलसे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार में जैसे -जैसे गर्मी के मौसम की शुरुआत हो रही है वैसे-वैसे तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। साथ ही सूबे में अगलगी की घटनाएं भी लगातर सामने आ रही हैं। ऐसे में कटिहार और दरभंगा में अगलगी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत की खबर है। जबकि कई लोगों के आग में बुरी तरह झुलसने की सूचना भी है।इन घटनाओं में जहाँ एक बच्चा और दो महिलाऐं गंभीर रुप से घायल है। वहीं घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दरअसल, अगलगी का पहला मामला कटिहार का है। जहां आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है। अगलगी की घटना में एक दो वर्षीय बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। जबकि एक बालक और एक महिला गंभीर रुप से घायल हैं। बताया जाता है की कटिहार के सेमापुर थानाक्षेत्र के सहरिया गांव की इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लोग आग में आलू पका रहे थे। इस दौरान किसी तरह आग की चिंगारी एक घर तक पहुँच गई जिसने देखते ही देखते लगभग ढ़ेढ दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इन घरों का सारा सामान जलकर पूरी तरह ख़ाक हो गया। मौके पर लोग सरकार और प्रशासन से अग्निपीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


वहीं, अगलगी की दूसरी घटना दरभंगा की है। जहां बुधवार की रात दिल दहलाने वाली घटना घटी है। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई। जिसमें झुलसने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरहआग पर काबू पाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।


वहीं इस अगलगी में घायल मां को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर कर दिया गया। यह घटना बिरौल थानाक्षेत्र के सुपौल पंचायत स्थिति हाट गाछी गांव की है। अशोक सहनी के एक वर्षीय पुत्र अंकुश व पांच वर्षीय पुत्र अंकित सहित उनकी 25 वर्षीय पत्नी गीता देवी बुधवार की रात घर मे सो रही थी। उसी क्रम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। घर में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए, इस बात की सूचना बिरौल प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी। लेकिन जब तक सहायता टीम मौके पर पहुंचती, तबतक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी।