ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

बिहार : छठ पूजा पर घर जा रहे थे दो पुलिस वाले, सड़क हादसे में दोनों की मौत

BHOJPUR: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां छठ पूजा के लिए घर जा रहे दो पुलिस वालों की जान चली गई। दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई है। घटना आज यानी शनिवार सुबह की है, जब दो

बिहार : छठ पूजा पर घर जा रहे थे दो पुलिस वाले, सड़क हादसे में दोनों की मौत
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां छठ पूजा के लिए घर  जा रहे दो पुलिस वालों की जान चली गई। दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई है। घटना आज यानी शनिवार सुबह की है, जब दोनों जवान एक ही बाइक पर सवार होकर बक्‍सर के डुमरांव से मोतिहारी जा रहे थे। इसी दौरान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर एनएच 84 पर बिलौटी गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। 




घटना की चपेट में आए दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही सिपाही बीएसएपी के जवान थे। बीते कुछ महीनों से दोनों बक्सर जिले के डुमरांव बीएसएपी-4 में पोस्टेड थे। 112 गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र सिंह दोनों को शाहपुर रेफरल अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।




मृतकों की पहचान बिहार सशस्त्र पुलिस के 25 साल के जवान सुशील कुमार झा और 26 साल के जगदीश साह के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक़ सुशील झा पश्चिम चंपारण के टिकटा थाना क्षेत्र के बेहारी गांव और जगदीश साह पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियरवा गांव के रहने वाले थे। दोनों बीएमपी- 4 में नियुक्त थे।

टैग्स