ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, दो का मिला शव, एक की तलाश जारी

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में 3 बच्चे डूब गए. इसमें दो बच्चों का शव बरामद किया गया है. वहीं, एक बच्चे की तलाश की जा रही है. मीनापु

बिहार : बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, दो का मिला शव, एक की तलाश जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में 3 बच्चे डूब गए. इसमें दो बच्चों का शव बरामद किया गया है. वहीं, एक बच्चे की तलाश की जा रही है. मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी के बहादुरपुर बूढ़ी गंडक नदी में 3 बच्चे नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे. जबतक लोग पहुंचते तबतक तीनों डूब गए. घटना के बाद पहुंची SDRF की टीम ने दो बच्चों के शव को नदी से बाहर निकला. 


जानकारी के अनुसार मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी के बहादुरपुर बूढ़ी गंडक नदी में 3 बच्चे नहाने के लिए गए थे. नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी की ओर चले गए. इसके बाद तीनों उसमे डूबने लगे. जबतक, लोग पहुंचते तबतक तीनो पानी के अंदर चले गए. जिसके बाद लोगो ने शोर मचाना शुरू किया. इस दौरान मौके पर जुटे लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. बच्चों को निकालने का कार्य शुरू किया गया.


बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दो बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया. वहीं SDRF  की टीम एक बच्चे की तलाश में जुटी हुई है. मृतकों की पहचान राहुल कुमार व शिवम कुमार के रुप में हुई है. वहीं लापता बच्चा कांटी के किशुनपुर निवासी बादल कुमार बताया जा रहा है. वही, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है. छानबीन के बाद दोनों बच्चो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स