ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

Bihar Board Result 2025: आज समाप्त हो जाएगी मैट्रिक की परीक्षा, जानिए कब आएगा रिजल्ट; बिहार बोर्ड ने दी जानकारी

Bihar Board Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा 25 फरवरी को समाप्त हो रही है। मैट्रिक परीक्षा का परिणाम कब तक आएगा इसकी जानकारी मिल गई है। बताया जा रहा है कि

Bihar Board Result 2025
Bihar Board Result 2025
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Board Result 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) द्वारा आयोजित की जा रही मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार को समाप्त हो जाएगी। परीक्षा समिति के अनुसार मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। परीक्षा के आठवें और अंतिम दिन यानी  25 फरवरी को परीक्षा केवल प्रथम पाली में आयोजित होगी।


जानकारी के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में व्यावसायिक ऐच्छिक विषयों के अंतर्गत सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेय, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकाम एवं आइटी, आइटीज ट्रेड विषयों की परीक्षा होगी।


बताया गया है कि, मैट्रिक परीक्षा के सातवें दिन, 24 फरवरी को पहली पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक ऐच्छिक विषयों के अंतर्गत उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी एवं मैथिली विषय तथा सुबह 9.30 बजे से 12.15 बजे तक ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य एवं संगीत विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। इसी तरह दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत, अरबी एवं मैथिली विषय तथा दोपहर दो बजे से 4.45 बजे तक ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य एवं संगीत विषयों की परीक्षा आयोजित हुई।


मालूम हो कि, हर साल बिहार बोर्ड में नकल की खबरें सामने आती थी। लेकिन इस बार बोर्ड ने अपने स्तर से शिकंजा कस दिया। एंट्री प्वॉइंट से लेकर क्लास तक में कैमरे से निगरानी की गई । छात्र-छात्राओं के पकड़े जाने पर परीक्षा से 2 साल के लिए निष्कासित करने का भी निर्णय लिया गयाहै।\\


इधर, परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशाेर ने बताया कि अभी मैट्रिक की परीक्षा आज ख़त्म हो रही है। इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त हो गई है। किन्हीं कारणों से अगर किसी विद्यार्थी का परीक्षा छूट गया है वे विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विशेष परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी और इसका रिजल्ट मई में जारी किया जाएगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा भी अप्रैल में आयोजित होगी।


परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशाेर ने बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह और मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन कार्य इसी महीने शुरू हो जाएगा।