ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो

Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें....

काम में लापरवाही के आरोप में गोपालगंज सदर के तत्कालीन डीसीएलआर मो. फैजान सरवर पर कार्रवाई करते हुए उनकी एक वेतन वृद्धि असंचयात्मक प्रभाव से रोक दी है।

Bihar Bhumi News, DCLR Action Bihar, Faizan Sarwar DCLR, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, Bihar Administrative Service Officer, दाखिल खारिज अपीलवाद, Land Dispute Disposal Bihar
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने एक डीसीएलआर पर डंडा चलाया है. काम में लापरवाही के आरोप में भूमि सुधार उप समाहर्ता को दंड दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पिछले वर्ष सामान्य प्रशासन विभाग से कार्रवाई की सिफारिश की थी. 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व गोपालगंज सदर के तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता मो. फैजान सरवर के खिलाफ 9 सितंबर 2025 को आरोप पत्र गठित कर उपलब्ध कराया था. डीसीएलआर सरवर पर आरोप था कि, इन्होंने दाखिल खारिज अपीलवाद एवं भूमि विवाद निराकरण मामलों के निष्पादन में शिथिलता बरती, विभागीय दिशा निर्देश की अवहेलना की .साथ ही विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में उनकी रैंकिंग असंतोषजनक रही. 

इस आरोप में विभाग ने 24 सितंबर 2025 को लिखित जवाब मांगा था. भूमि सुधार उप समाहर्ता फैजान सरवर ने जो जवाब दिया उससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ. विभाग ने माना कि इनके पदस्थापन कल में लंबित मामलों की संख्या काफी अधिक है,जो इनके पदीय दायित्व के निर्वहन में शिथिलता को दर्शाता है. विभागीय मूल्यांकन में इनकी रैंकिंग 46 से 71 के बीच रही, जो संतोषजनक नहीं है. ऐसे में फैजान सरवर पर एक वेतन वृद्धि असंचयात्मक प्रभाव से रोक का दंड लगाया गया. फैजान सरवर वर्तमान में मधेपुरा में वरीय उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित हैं. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता