ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना करजा थाना क्षेत्र के गनौरा इंडा के पास की है। बताया जा रहा है कि तीनों

बिहार : भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना करजा  थाना क्षेत्र के गनौरा इंडा के पास की है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर रात कहीं जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया।


इधर, घटना के बाद मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान करजा थाना क्षेत्र के कांध करजा निवासी रामबाबू राय के 20 वर्षीय पुत्र बिपिन कुमार, लखिन्द्र राय के पुत्र शिवजी कुमार और सरैंया थाना क्षेत्र के बासुदेवा निवासी नागेंद्र राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।


जानकारी के मुताबिक तीनों युवक शुक्रवार की रात भोज खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गनौरा इंडा के पास गांव में जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदा टक्कर मार दी। हादसे से बाद अज्ञात वाहन का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। हालांकि तबतक तीनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।


ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची करजा थाने की पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस उक्त अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें