ब्रेकिंग
बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूद

बिहार : सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत, बड़ी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रही थीं घर

SUPAUL : खबर सुपौल से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सरायगढ़ इलाके की है। दरअसल, दोनों बहनें अपनी बड़ी बहन का अंतिम संस्कार कर परिजनों के साथ

बिहार : सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत, बड़ी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रही थीं घर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : खबर सुपौल से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सरायगढ़ इलाके की है। दरअसल, दोनों बहनें अपनी बड़ी बहन का अंतिम संस्कार कर परिजनों के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक सदर प्रखंड के चैनसिंह पट्टी निवासी दोनों सगी बहनें अपनी बड़ी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गई थी। अंतिम संस्कार के बाद दोनों सोमवार की देर रात अपने बहनोई के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रही थीं इसी दौरान सरायगढ़ के भपटियाही क्रॉसिंग के पास विपरित दिशा से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी।


वहीं इस हादसे में बाइक चला रहे दूसरी बहन के पति और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बहन की तो पहले ही मौत हो चुकी थी और दो अन्य बहनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद एसडीओ मनीष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता