ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

बिहार : बेलगाम रफ्तार की चपेट में आई चार साल की बच्ची, इलाज के दौरान मौत

MOTIHARI : बेलगाम रफ्तार की चेपट में आने से मोतिहारी में एक चार वर्षीय की मौत हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची ढाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। <

बिहार : बेलगाम रफ्तार की चपेट में आई चार साल की बच्ची,  इलाज के दौरान मौत
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बेलगाम रफ्तार की चेपट में आने से मोतिहारी में एक चार वर्षीय की मौत हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची ढाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


जानकारी के अनुसार, यह घटना ढाका थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बकरीहारी सोलिंग चौक के पास पप्पू दास की चार वर्षीय बेटी अनिका कुमारी सड़क पार कर रही थी। इसी बीच वह तेज रफ्तार से आ रही वाहन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके परिजनों ने उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


मृत बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं, जिसमे यह तीसरी थी। वहीं,मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, ठोकर मार कर भाग रहे वाहन की आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में तलाश की जा रही हैं, जिससे गाड़ी की पहचाना हो सके। इसे मामले में  ढाका थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है। वहीं सड़क दुर्घटना में मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


टैग्स