ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार: BDO की गाड़ी से कुचलकर बच्चे की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर समेत 3 को बनाया बंधक

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहयरिया महना पथ की है। यहां जिला प्रशासन

बिहार: BDO की गाड़ी से कुचलकर बच्चे की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर समेत 3 को बनाया बंधक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहयरिया महना पथ की है। यहां जिला प्रशासन की गाड़ी से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के दो पदाधिकारियों समेत तीन लोगों बंधक बना लिया है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियो के लाख समझाने के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं।


दरअसल, बीडीओ के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी किसी मामले की जांच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चनपटिया थाना क्षेत्र स्थित महना लोहियरिया पथ पर बढ़ईया टोला के पास काफिले में शामिल किसी गाड़ी से बच्चे को ठोकर लग गई। गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय बच्चे की इस हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और गाड़ी में बैठे दोनों पदाधिकारी को बंधक बना लिया। हालांकि दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि हादसा उनकी गाड़ी से नहीं हुआ है।


घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम और एसडीपीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे से दोनों पदाधिकारी बंधक बने हुए हैं और ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बंधक बने पदाधिकारियों में डीआरडीए के निदेशक सुजीत कुमार वर्णवाल, प्रोवेशनरी डिप्टी कलेक्टर प्रतीक कुमार और उनका ड्राइवर शामिल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। एडीएम अनिल कुमार और एसडीपीओ सदर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता