ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

बिहार: बहन के देवर के साथ निकली थी छात्रा, बीच रास्ते में बदमाशों ने घेरा, फिर क्या हुआ जानिए..

GOPALGANJ: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. ताजा मामला बिहार के गोपालगंज का है जहां एक बदमाशों ने एक छात्रा को चाकू से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की है. जख्मी छात्रा को इल

बिहार: बहन के देवर के साथ निकली थी छात्रा, बीच रास्ते में बदमाशों ने घेरा, फिर क्या हुआ जानिए..
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. ताजा मामला बिहार के गोपालगंज का है जहां एक बदमाशों ने एक छात्रा को  चाकू से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की है. जख्मी छात्रा को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है.


बताया जा रहा है कि छात्रा अपने जीजा के भाई के साथ अपने बहन के घर जा रही थी. इसी दौरान बदमाशों ने छात्रा के उपर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गए. 


यह घटना मांझा थाना क्षेत्र के जाफर टोला की है. पीड़ित छात्रा की पहचान मांझा थाने के पिपरा गांव निवासी राम किशोर राम की बेटी प्रिया कुमारी के रूप में की गयी. जो अपनी जीजा के भाई के साथ मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा देने के लिए बहन के घर उचकागांव प्रखंड के दहीभता गांव में जा रही थी. छात्रा ने हमला करनेवाले बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान कर रही है.


इस मामले में छात्रा का आरोप है कि इसके पहले भी दो बार जानलेवा हमला कर हत्या करने की कोशिश बदमाशों की ओर से हो चुकी है. यह तीसरी बार है. छात्रा के साथ जीजा का भाई था जो घटना के दौरान छोड़कर भाग गया. बदमाशों के जाने के बाद लौटा और इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में पहुंचाया.

टैग्स