ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार : बागमती नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, यज्ञ के लिए जल लाने गए थे घाट

SEOHAR : इस वक्त की बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां छठ पूजा के दिन दो सगे भाइयों की बागमती नदी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई गांव में हो रहे यज्ञ के लिए जल भरने बागम

बिहार : बागमती नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, यज्ञ के लिए जल लाने गए थे घाट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR : इस वक्त की बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां छठ पूजा के दिन दो सगे भाइयों की बागमती नदी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई गांव में हो रहे यज्ञ के लिए जल भरने बागमती नदी के घाट पर गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, गांव में हो रहे यज्ञ के लिए कुछ लड़कों के साथ दोनों भाई सुबह जल भरने के लिए पिपराही थानाक्षेत्र स्थित बागमती नदी के डुब्बा घाट पर गए थे। दोनों भाई नदी से जल भर ही रहे थे, तभी एक भाई डूबने लगा। दूसरे ने भाई को डूबता देख उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास जमा हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। दोनों भाइयों के शव नदी से बरामद कर लिये गए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

रिपोर्ट-- समीर कुमार झा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें