ब्रेकिंग
Bihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा दोस्तों के साथ निकला था युवक, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन सरेह में मिली लाश, हत्या की आशंका से सनसनीयुवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पोखर के पास मिला खून से सना शवAI वीडियो देखकर हो जाएं सावधान! इन 5 तरीकों से पहचानें वीडियो असली है या नकलीबिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तारBihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा दोस्तों के साथ निकला था युवक, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन सरेह में मिली लाश, हत्या की आशंका से सनसनीयुवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पोखर के पास मिला खून से सना शवAI वीडियो देखकर हो जाएं सावधान! इन 5 तरीकों से पहचानें वीडियो असली है या नकलीबिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तार

बिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तार

Bihar Crime News: औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद पुलिस...

बिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि सड़क से घर जा रही नाबालिग को कार सवार तीन युवक जबरन अपने साथ ले गए. कई घंटे बाद उसे घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.


मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की पैदल अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर उसे जबरन कार में बैठा लिया. आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गए. कई घंटे बाद लड़की को उसके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर छोड़ दिया गया.


घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन शिकायत लेकर कुटुंबा थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी.


सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, तीसरे आरोपी राजू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी स्थानीय क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.


कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. मामले में वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है.