ब्रेकिंग
जिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्टCM सम्राट ने पूर्वी चंपारण के लिए की बड़ी घोषणा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद् आलोक शर्मा को किया सम्मानित...भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरीजिन शिक्षकों की सेवा दो साल या उससे कम बची है, उनका नहीं होगा तबादला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीजहानाबाद में उफान पर चार नदियां, बाढ़ का खतरा बढ़ा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी किया अलर्टCM सम्राट ने पूर्वी चंपारण के लिए की बड़ी घोषणा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद् आलोक शर्मा को किया सम्मानित...भूमि सुधार विभाग में 13 अधिकारियों पर कार्रवाई, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा एक्शनपटना मेट्रो को बड़ी कामयाबी, मोइन-उल-हक से पटना जंक्शन तक 5.2 किमी अंडरग्राउंड टनलिंग पूरी

बिहार विधानसभा को मिला नया प्रभारी सचिव, वरिष्ठतम पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

Bihar News: बिहार विधानसभा के संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह ने 1 सितंबर 2026 से प्रभारी सचिव का कार्यभार संभाल लिया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए अधिकृत किया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा को नया प्रभारी सचिव मिल गया है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा की निदेशक-सह-प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद विधानसभा सचिवालय के संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह को प्रभारी सचिव के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया है।



संजय कुमार सिंह ने 1 सितंबर 2026 से प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी संभाली है। वह वर्तमान में बिहार विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठतम पदाधिकारी हैं। संजय कुमार सिंह ने वर्ष 1993 में जनसंपर्क पदाधिकारी (राजपत्रित पदाधिकारी) के रूप में बिहार विधानसभा सचिवालय में योगदान दिया था। 



इसके बाद उन्होंने सचिवालय में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा के मुख्य भवन स्थित सचिव के कार्यालय कक्ष में प्रभारी सचिव का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के दौरान विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।


बिहार विधानसभा को मिला नया प्रभारी सचिव, वरिष्ठतम पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता