ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

बिहार : अपराधियों का तांडव, बीच सड़क शिक्षक को गोली मारकर लूट ली बाइक

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. थाना क्षेत्र के जदिया त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग में टॉल प्लाजा के समीप अपराधियों ने बाइक सवार शिक्षक को द

बिहार : अपराधियों का तांडव, बीच सड़क शिक्षक को गोली मारकर लूट ली बाइक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL :  सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. थाना क्षेत्र के जदिया त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग में टॉल प्लाजा के समीप अपराधियों ने बाइक सवार शिक्षक को दो गोली मारकर उनकी पल्सर मोटरसाइकिल को लूट लिया है.


घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक 42 वर्षीय त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के पिलवाहा वार्ड नम्बर एक निवासी सुरेश कुमार यादव अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से त्रिवेणीगंज बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने टॉल प्लाजा के समीप शिक्षक सुरेश कुमार यादव को दो गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. पहली गोली पीड़ित शिक्षक के बांह में लगी तो वहीं दूसरी गोली पेट में लगी है.


सूचना पर तुरंत पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने गंभीर रूप से घायलावस्था में शिक्षक सुरेश कुमार यादव को आनन फानन में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है. फ़िलहाल घटना के संबंध में जख्मी शिक्षक के परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. घटना में जख्मी शिक्षक सुरेश यादव पिलवाहा पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव के भाई हैं. वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जाँच औऱ अपराधियों की धड़पकड़ में लगी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता