ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार : आमिर सुबहानी ने पदभार किया ग्रहण, कहा.. चुनौतियों के साथ आगे बढ़ रहा है बिहार

PATNA : आमिर सुबहानी ने आज बिहार के नए मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल अपने पसंदीदा अधिकारी आमिर सुबहानी को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया थ

बिहार : आमिर सुबहानी ने पदभार किया ग्रहण, कहा.. चुनौतियों के साथ आगे बढ़ रहा है बिहार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आमिर सुबहानी ने आज बिहार के नए मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल अपने पसंदीदा अधिकारी आमिर सुबहानी को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया था. सरकार ने विकास आयुक्त के पद पर तैनात आमिर सुबहानी को सूबे का मुख्य सचिव बनाया है. राज्य के मौजूदा चीफ सेक्रेट्री त्रिपुरारी शरण आज 31 दिसंबर को रिटायर हो गये हैं. आमिर सुबहानी ने उनके रिटायर होते ही पदभार संभाल लिया है.


बताते चलें कि त्रिपुरारी शरण  का दो बार कार्यकाल विस्तार किया जा चुका है. अगले मुख्य सचिव के लिए सुबहानी के नाम पर चर्चा पहले से हो रही थी. 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुबहानी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय तक उनके कार्यकाल में गृह विभाग के प्रधान सचिव रहे हैं.


मूल रूप से सिवान जिले के रहने वाले आमिर सुबहानी को इससे पहले नीतीश कुमार ने राज्य के विकास आयुक्त के पद पर नियुक्त किया था. इसके साथ ही उन्हें बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया था.


बता दें कि बिहार सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया था. राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर सीनियर आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है. सरकार ने अतुल प्रसाद को नया विकास आयुक्त बनाया है. वे समाज कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात थे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें